
*थाना सदर टोहाना पुलिस की बड़ी सफलता — चोरी का खुलासा, आरोपी काबू, नकदी व मोबाइल बरामद*
*– तकनीकी एवं गोपनीय सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई*
टोहाना, 23 जून। थाना सदर टोहाना पुलिस ने चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए मिर्पुर (थाना अग्रोहा, जिला हिसार) निवासी सन्नी पुत्र कृष्ण को काबू किया है। उसके कब्जे से 40 हजार रुपये की नकदी तथा एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।
थाना सदर टोहाना प्रभारी निरीक्षक वीर सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता कुलां (तहसील टोहाना, जिला फतेहाबाद) निवासी मुकेश कुमार पुत्र रूपचंद ने शिकायत दी थी कि वह कुलां चौक पर कन्फेक्शनरी की दुकान चलाता है।
शिकायत अनुसार ईश्वर सिंह पुत्र धर्मपाल, निवासी सिवानी बोलान ने दिनांक 17.06.2026 को 67,000 रुपये उसे दुकान पर दिए थे, जिन्हें उसने एक बैग में रखकर दुकान में सुरक्षित रखा था। दिनांक 18.06.2026 को लगभग 10 बजे किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा दुकान से उक्त बैग चोरी कर लिया गया।
मामले में अभियोग संख्या 107 दिनांक 18.06.2026 धारा 305 BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान तकनीकी एवं गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस ने मिर्पुर (थाना अग्रोहा, जिला हिसार) निवासी सन्नी पुत्र कृष्ण को काबू किया तथा उसके कब्जे से 40 हजार रुपये की नकदी एवं एक मोबाइल फोन बरामद किया मामले की जांच जारी है।
Uklana, Hissar | Jun 23, 2026