रीवा में कलेक्टर की अनोखी पहल, स्टेनो से कराया ध्वजारोहण
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रीवा में कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी की अनोखी पहल देखने को मिली। उन्होंने खुद ध्वजारोहण करने के बजाय अपने स्टेनो से तिरंगा फहरवाया। इस पहल के जरिए कलेक्टर ने संदेश दिया कि सम्मान केवल बड़े पद पर बैठे अधिकारी का नहीं, बल्कि हर उस कर्मचारी का होना चाहिए, जो अपनी जिम्मेदारी ईमानदारी से निभाता है। ध्वजारोहण की तस्वीरें सामने आने के बाद यह पहल चर्चा में आ गई। स्वतंत्रता दिवस पर कलेक्टर का यह कदम सम्मान, समानता और टीम भावना का संदेश देता नजर आया।
#Rewa #RewaNews #IndependenceDay #Collector #MadhyaPradesh