
सावल्दे मे स्तिथ रिजॉर्ट में युवती से दुष्कर्म का आरोप, युवती ने कंपनी के दो कर्मचारियों पर लगाया आरोप युवती कि तहरीर पर पुलिस जांच में जुटी
#रामनगरहैडलाइन - रामनगर के सावल्दे एक रिजॉर्ट में निजी कंपनी की कॉर्पोरेट आउटिंग के दौरान युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है, वही पीड़िता ने अपनी ही कंपनी के दो कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाकर कोतवाली मे तहरीर दी है वही पुलिस ने शिकायत के आधार पर रामनगर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता का आरोप है कि शुभम नामक कर्मचारी ने उसे जबरन शराब पिलाई और इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया, युवती ने सौरभ नामक दूसरे कर्मचारी पर भी कमरे में बुलाए जाने के बाद दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाया है, शिकायत के मुताबिक, तबीयत बिगड़ने और बार-बार उल्टी होने के बाद उसे दूसरे कमरे में ले जाया गया। अगले दिन भी स्वास्थ्य खराब रहने पर युवती ने कंपनी की एचआर मैनेजर को कथित घटना की जानकारी दी, रामनगर पुलिस के मुताबिक मामले में मुकदमा दर्ज कर नियमानुसार जांच और कार्रवाई की जा रही है, घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच के बाद ही आगे की स्थिति स्पष्ट होगी,
#Ramnagarnews #sawlderesort
#CrimeNews #RamnagarPolice #nainitalpolice #WomenSafety #BNS