
बरौनी (बेगूसराय): प्रखंड क्षेत्र के पिपरा देवस स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में बृहस्पतिवार (20 अगस्त 2026) को नशा मुक्ति अभियान के तहत एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया
संवाददाता मुकेश कुमार बीहट
बरौनी प्रखंड के पिपरा देवस हाई स्कूल के प्रांगण में नशा मुक्ति अभियान आयोजित भारत सरकार के '10 करोड़ नशा मुक्ति अभियान' के अंतर्गत प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, शाखा बरौनी के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों एवं छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य वक्ताओं एवं अतिथियों ने अपने विचारों से सभी को प्रेरित किया:
डॉ. शंभू पोद्दार (ब्रह्माकुमारी भाई): उन्होंने नशा मुक्त जीवन के अनगिनत फायदों पर विस्तार से प्रकाश डाला और जीवन में नैतिक मूल्यों तथा 'शिव चर्चा' के महत्व को समझाया।बी. के. अनिल भाई: उन्होंने 'मन के सशक्तिकरण' विषय पर अपना वक्तव्यरखते हुए बताया कि कैसे मजबूत इच्छाशक्ति और मानसिक संतुलन से किसी भी प्रकार की बुरी लत से छुटकारा पाया जा सकता है।
बी. के. साधना बहनः उनके नेतृत्व में विद्यालय परिसर में मौजूद सभी शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों को जीवनभर नशा से दूर रहने की भावपूर्ण प्रतिज्ञा दिलाई गई।बी. के. बबीता बहनः उन्होंने उपस्थित सभी लोगों को राजयोग मेडिटेशन का अभ्यास कराया, जिससे परिसर में आध्यात्मिक शांति और ऊर्जा का माहौल बन गया।कार्यक्रम के समापन सत्र में विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनिल कुमार चौधरी ने नशे से शारीरिक, मानसिक और आर्थिक स्तर पर होने वाले नुकसान की चर्चा की। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज को सही दिशा देने में मील का पत्थर साबित होते हैं। अंत में प्रधानाध्यापक ने ब्रह्माकुमारी संस्थान से आए सभी प्रतिनिधियोंके प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया और कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ