#ChuruNews #सुजानगढ़ करीब सवा लाख रूपये कीमत का मोबाइल लौटाकर दिया ईमानदारी का परिचय.. ईमानदारी अभी भी ज़िंदा है, ऐसा कर दिखाया सुजानगढ़ निवासी अब्दुल अजीज ने, जिन्होंने नलिया बास सुजानगढ़ मे दो दिन पहले मिले एप्पल कंपनी के आईफोन जिसकी कीमत करीब सवा लाख रूपये है,टीम हारे का सहारा संयोजक श्याम स्वर्णकार की प्रेरणा से उनके साथ जाकर सुजानगढ़ कोतवाली थाने मे जमा करा दिया. थाने से मोबाइल मालिक मनुवेश सांखला निवासी सुजानगढ़ का पता लगाकर उनको सोमवार दिन मे मोबाइल सुपुर्द कर दिया।
Bidasar, Churu | Jun 22, 2026