
इंद्रमणि नौटियाल की वापसी के लिए सुरकंडा देव डोली दरबार ने बढ़ाया मदद का हाथ, ₹31 हजार की आर्थिक सहायता
टिहरी गढ़वाल। उत्तराखंड के इंद्रमणि नौटियाल की वापसी के लिए सुरकंडा देव डोली दरबार की ओर से मदद का हाथ बढ़ाया गया है। इंद्रमणि नौटियाल की सहायता के लिए दरबार की ओर से ₹31 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। उपासक अजय बिजल्वाण ने कहा कि इंद्रमणि नौटियाल हमारे उत्तराखंड के ही हैं और इस मुश्किल समय में उनके साथ खड़ा होना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जब हमारे अपने किसी परेशानी में हों, तो समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी सामर्थ्य के अनुसार उनकी मदद के लिए आगे आना चाहिए।
उन्होंने कहा, “वह हमारे उत्तराखंड के हैं। इस वक्त हमें राजनीति या किसी अन्य बात से ऊपर उठकर इंसानियत के नाते उनकी मदद करनी चाहिए। हर व्यक्ति अपनी क्षमता के अनुसार सहयोग करे, ताकि इंद्रमणि नौटियाल जल्द अपने घर और परिवार के बीच वापस लौट सकें।”
सुरकंडा देव डोली दरबार की इस पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की है। लोगों का कहना है कि संकट की घड़ी में इस तरह की सामाजिक और मानवीय पहल जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ी मदद साबित होती है।
इस दौरान इंद्रमणि नौटियाल की सकुशल और जल्द वापसी की कामना भी की गई।
A1 News Uttarakhand