
*स्वाट/सर्विलांस एवं थाना चितबड़ागांव की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा दिनांक 09.09.2026 को ई-रिक्शा से जा रही महिला के साथ चेन स्नेचिंग (छिनैती) की घटना का सफल अनावरण ।*
*थाना चितबड़ागांव पुलिस टीम द्वारा छिनैती करने वाले 01 नफर अभियुक्त एवं 02 नफर बाल अपचारी को गिरफ्तार/पुलिस अभिरक्षा में लिया गया ।*
*कब्जे से दो अदद तमंचा .315 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर व 01 अदद चाकू व 01 अदद अपाची मोटर साईकिल सफेद रंग व 01 अदद मंगलसूत्र (मोती लगा लाकेट सोने का) जामा तलाशी से 320 रुपये व 03 अदद एन्ड्रायड मोबाईल बरामद ।*
*श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बलिया श्री ओमवीर सिंह* के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में *श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक महोदय (दक्षिणी) श्री संजय कुमार* के निकट पर्यवेक्षण व *श्रीमान् क्षेत्राधिकारी सदर श्री अक्षय कुमार* के कुशल नेतृत्व व *थानाध्यक्ष श्री बृजेश सिंह* थाना चितबड़ागांव तथा स्वाट /सर्विलांस के सहयोग से पुलिस टीम को मिली बड़ी सफलता ।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 10.09.26 को थाना स्थानीय पर वादी मुकदमा श्रीमती माया देवी पत्नी रमेश राजभर सा0 कारो थाना चितबडागांव जनपद बलिया के द्वारा प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया कि दिनांक 09.09.26 को वादिनी के कस्बा चितबड़ागांव से घर जाते समय रमेश यादव की गिट्टी बालू की दुकान ग्राम सुजायत के पास ई-रिक्शा से जाते समय अज्ञात बाइक सवारों द्वारा वादिनी के गले से मोतियो के मंगलसूत्र में ( सोने का लाकेट ) झपट्टा मार कर छीन लेने के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 – 118/26 धारा 304(2) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत कराया गया था ।
उक्त घटना के सफल अनावरण हेतु *श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बलिया* द्वारा क्षेत्राधिकारी सदर श्री अक्षय कुमार एवं थानाध्यक्ष चितबड़ागांव को पुलिस टीम का गठन कर एवं *प्रभारी सर्विलांस एवं प्रभारी स्वाट* को घटना के अनावरण हेतु निर्देशित किया गया था। थाना चितबड़ागांव पर अपराध के सफल अनावरण के बावत थाने के पुलिस कर्मियों की 02 टीमों का गठन किया गया । तत्पश्चात थाना स्थानीय की पुलिस टीम द्वारा स्वाट टीम प्रभारी एवं सर्विलांस के सहयोग से तकनीकी एवं अन्य साक्ष्य संकलन के आधार व सुरागरसी पतारसी करते हुए 01 नफर अभियुक्त व 02 नफर बालअपचारी का नाम प्रकाश में लाते हुए *अभियुक्त रितेश उर्फ पुत्तुल पुत्र रामायण चौहान निवासी ग्राम बैरिया थाना नरही जिला बलिया उम्र 25 वर्ष एवं 02 नफर बाल अपचारी उम्र क्रमशः 17 वर्ष एवं 16 वर्ष* को मुखविर खास की सूचना पर ग्राम मानपुर मे नरही चितबड़ागांव मार्ग के पास से समय 05.35 बजे गिरफ्तार किया गया । पकडे गये अभियुक्त एवं बाल अपचारीगण के कब्जे से दो अदद तमंचा .315 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर व 01 अदद चाकू व व 01 अदद मंगलसूत्र (मोती लगा लाकेट सोने का) जामा तलाशी से 320 रुपये व 03 अदद एन्ड्रायड मोबाईल एवं घटना में प्रयुक्त 01 अदद अपाची मो0सा0 सफेद रंग फर्जी नम्बर प्लेट नं0- UP 60 BH 9060 जबकि मो0सा0 अपाची का वास्तविक रजि0 नं0- UP60BH- 9509 है, बरामद किया गया ।
बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2), 318(4),3(5)बीएनएस व 3/25 व 4/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी करते हुए अभियुक्त व बालअपचारी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए मा0 न्यायालय के समक्ष भेजा गया ।
*अनावरित अभियोग-*
1. मु0अ0सं0- 118/26 धारा 317(2), 318(4),3(5)बीएनएस व 3/25 व 4/25 आर्म्स एक्ट थाना चितबड़ागांव जनपद बलिया
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-*
1. रितेश उर्फ पुत्तुल पुत्र रामायण चौहान निवासी ग्राम बैरिया थाना नरही जिला बलिया उम्र लगभग 25 वर्ष
2. बाल अपचारी उम्र 17 वर्ष
3. बाल अपचारी उम्र लगभग 16 वर्ष
*बरामदगी का विवरण-*
1. 02 अदद तमंचा .315 बोर
2. 02 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर
3. 01 अदद चाकू
4. 01 अदद घटना मे प्रयुक्त अपाची मोटर साईकिल सफेद रंग
5. 01 अदद मंगलसूत्र (मोती लगा लाकेट सोने का)
6. जामातलाशी से 320 रुपये नकद एवं
7. 03 अदद एन्ड्रायड मोबाईल
*गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-*
1. निरीक्षक श्री विश्वनाथ यादव प्रभारी सर्विलांस टीम बलिया
2. उ0नि0 श्री अजय साहनी प्रभारी स्वाट टीम बलिया
3. थानाध्यक्ष श्री बृजेश सिंह थाना चितबड़ागांव बलिया
4. उ0नि0 श्री ओमनारायण पाठक थाना चितबड़ागांव बलिया
5. उ0नि0 श्री अतुल कुमार थाना चितबड़ागांव बलिया
6. मु0आ0 मंगला प्रसाद सिंह स्वाट टीम बलिया
7. मु0आ0 रोहित यादव सर्विलांस टीम बलिया
8. आरक्षी अर्जुन यादव सर्विलांस टीम बलिया
9. आरक्षी विनोद रघुवंशी सर्विलांस टीम बलिया
10. आरक्षी अरविन्द पाल स्वाट टीम बलिया
11. हे0का0 कालीशकंर यादव थाना चितबड़ागांव बलिया
12. हे0का0 अरविन्द यादव थाना चितबड़ागांव बलिया
13. का0 अखिलेश कुशवाहा थाना चितबड़ागांव बलिया
14. का0 अखिलेश थाना चितबड़ागांव बलिया
15. का0 सूरज चौहान थाना चितबड़ागांव बलिया
*सोशल मीडिया सेल*
*बलिया पुलिस*
Ballia, Ballia | Sep 13, 2026