गंगा घाट पर डीएम-एसपी ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा
लखीसराय। बड़हिया के गंगा घाट पर जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार एवं पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा मानकों, घाट की व्यवस्थाओं एवं भीड़ नियंत्रण से संबंधित तैयारियों का जायजा लिया। मौके पर प्रतिनियुक्त SDRF टीम को भी श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।