ममता बनर्जी की अगुवाई वाली तृणमूल कांग्रेस के 19 बागी सांसदों के नाम सामने आ गए हैं। इस सूची में यूसुफ पठान, सायोनी घोष, शत्रुघ्न सिन्हा के नाम है। गौरतलब हो की काकोली घोष दस्तीदार की अगुवाई में टीएमसी के सांसदों ने अलग गुट बनाया है।
टीएमसी के बागी सांसदों ने पत्र लिखकर लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला से अलग गुट को मान्यता देने का आग्रह किया है। एक दिन पहले मंगलवार को ममता बनर्जी के खेमे से कल्याण बनर्जी और कीर्ति आजाद ने दावा किया था कि बागी गुट के पास 19 का संख्याबल नहीं है। टीएमसी के पास कुल 28 सांसद हैं। ऐसे में अलग गुट के दो-तिहाई संख्या जरूरी है।
#MamataBanerjee #TMC