फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) ने नेपाल को ग्रे लिस्ट में रखने का फैसला किया है। FATF दुनिया भर में मनी लॉन्ड्रिंग को रोकने पर काम करती है और आतंकवादी संगठनों को होने वाली फंडिंग पर नजर रखती है। FATF की क्षेत्रीय शाखा एशिया/पैसिफिक ग्रुप (APG) ने बार-बार चेतावनी दी थी लेकिन नेपाल उम्मीद के अनुसार काम नहीं कर पाया है। इसके चलते नेपाल ग्रे लिस्ट में बना रहेगा।
FATF ने शुक्रवार को अपनी ताजा समीक्षा रिपोर्ट और सिफारिशें जारी कीं, जिसमें नेपाल को बढ़ी हुई निगरानी वाले अधिकार क्षेत्र में ही बनाए रखा गया है। इस श्रेणी को आमतौर पर ग्रे लिस्ट कहा जाता है। इसी साल मई APG के दो सदस्यीय डेलीगेशन ने काठमांडू का दौरा किया था। इस दौरान नेपाल के वित्त मंत्री स्वर्णिम वागले, नेपाल राष्ट्र बैंक के गवर्नर विश्व नाथ पौडेल, वित्त मंत्रालय और सेंट्रल बैंक के सीनियर अधिकारियों से मुलाकात की।
#FATF #Nepal #GreyList #MoneyLaundering