मनीष उर्फ मोनू ह/त्याकां/ड में वांछित आरोपी जयकिशन गिरफ्तार, एक अन्य आरोपी की तलाश जारी
#देवरिया। भलुअनी थाना क्षेत्र के चर्चित मनीष सिंह उर्फ मोनू ह/त्याकां/ड में पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी जयकिशन यादव को गिरफ्तार कर लिया। भलुअनी पुलिस ने आरोपी को मुखबिर की सूचना पर गांधी चौक से करौंदी मार्ग पर पुलिया के पास से दबोचा।
पुलिस के अनुसार, मनीष सिंह उर्फ मोनू व्यक्तिगत कार्य से भलुअनी चौराहे से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान आरोपियों ने कथित रूप से पूर्व नियोजित षड्यंत्र के तहत धारदार हथियार से उन पर हमला कर दिया। हमले में मनीष की मौत हो गई।
मामले में उपेंद्र सिंह की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान पुलिस ने मंगलवार को वार्ड नंबर सात, तिलक नगर निवासी जयकिशन यादव को गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक, इस मामले में चाइना अंसारी और अंबुज विश्वकर्मा को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। गिरफ्तार जयकिशन के खिलाफ पुलिस ने अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।