बसंत चौधरी ने दी शारदीय नवरात्र की शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना
बस्ती। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं श्री कृष्णा मिशन मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के चेयरमैन बसंत चौधरी ने शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर जनपदवासियों सहित समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने कहा कि शारदीय नवरात्र शक्ति, भक्ति, आस्था और साधना का पवित्र पर्व है। मां दुर्गा की आराधना से हमें सत्य, धर्म, साहस और समाज सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है। यह पर्व समाज में सकारात्मकता, आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव को मजबूत करने का संदेश देता है।
बसंत चौधरी ने मां दुर्गा से प्रार्थना की कि सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली आए। हर परिवार स्वस्थ एवं प्रसन्न रहे तथा जनपद निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़े। उन्होंने सभी से नवरात्र का पर्व श्रद्धा, उल्लास और आपसी सौहार्द के साथ मनाने की अपील की।
— बसंत चौधरी
वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं चेयरमैन
श्री कृष्णा मिशन
मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बस्ती
Basti, Basti | Oct 11, 2026