*बस्ती: DM कृत्तिका ज्योत्स्ना ने रुधौली में SIR विशेष कैंप का किया निरीक्षण, BLO को दिए सख्त निर्देश*
. *जनपद बस्ती, 17 अक्टूबर 2026 *
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद में चल रहे *निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान* के तहत शनिवार को आयोजित विशेष कैंप का *जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना* ने निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने *रुधौली विधानसभा क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय, रुधौली कला* स्थित मतदेय स्थल पर पहुंचकर मतदाता सूची में नाम शामिल कराने हेतु की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
*DM कृत्तिका ज्योत्स्ना ने दिए निर्देश:*
- बूथ लेवल अधिकारी (BLO) निर्धारित समय पर बूथ पर उपस्थित रहें
- पात्र नागरिकों को आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी दें
- किसी भी पात्र नागरिक को नाम जुड़वाने में असुविधा न हो
- प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार समयबद्ध निस्तारण हो
जिलाधिकारी ने कहा, *"लोकतंत्र में प्रत्येक पात्र नागरिक की भागीदारी महत्वपूर्ण है। 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके सभी युवा मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य दर्ज कराएं। कोई भी पात्र व्यक्ति मताधिकार से वंचित न रहे।"*
निरीक्षण के दौरान *उप जिलाधिकारी रूधौली अहमद फरीद खान* सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
Basti, Basti | Oct 17, 2026