रीवा की सियासत में इन दिनों बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर शुरू हुआ आंदोलन अब कांग्रेस और बीजेपी नेताओं के बीच निजी आरोप-प्रत्यारोप तक पहुंच गया है। कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा ने उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला के पिता को लेकर दिए अपने विवादित बयान पर सफाई दी। उन्होंने दावा किया कि पंडित भैयालाल शुक्ला ने अपने करियर की शुरुआत पशु व्यापार से की थी और बाद में बड़े ठेकेदार बने। हालांकि, अभय मिश्रा ने कहा कि यदि उनका दावा गलत साबित होता है और उनकी बात से डिप्टी सीएम को ठेस पहुंची है, तो वे माफी मांगने को तैयार हैं।
वहीं, सांसद जनार्दन मिश्रा के कथित ‘स्टेपनी चोर’ बयान पर पलटवार करते हुए अभय मिश्रा ने कहा कि राजेंद्र शुक्ला को भी लोग ‘बकरा चोर’ कहते रहे हैं, लेकिन उन्होंने कभी ऐसी भाषा का इस्तेमाल नहीं किया। विधायक ने सोशल मीडिया पर बयानबाजी करने वालों पर भी निशाना साधा।
#Rewa #AbhayMishra #RajendraShukla #MadhyaPradeshPolitics #PoliticalNews