⬇️पिथौरागढ़ : ऐंचोली वन क्षेत्र में लगी आग पर फायर टीम ने पाया काबू⬇️
पिथौरागढ़ के टनकपुर रोड स्थित ऐचौली के ऊपर वन क्षेत्र में लगी आग पर अग्निशमन विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए समय रहते काबू पा लिया। दुर्गम क्षेत्र होने के कारण फायर कर्मियों ने पैदल पहुंचकर बीटिंग मेथड से आग बुझाई। स्थानीय लोगों के सहयोग से आग को आबादी क्षेत्र तक पहुंचने से पहले ही नियंत्रित कर लिया गया, जिससे किसी प्रकार की जन-धन हानि नहीं हुई।