*विद्युत विपत्र सुधार के लिए 17 से 22 अगस्त तक विशेष शिविर*
*मोहनिया बिजली विभाग में शिविर में शामिल अधिकारी....
विद्युत उपभोक्ताओं के विद्युत विपत्र से संबंधित समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए विद्युत आपूर्ति अंचल कैमूर द्वारा 17 अगस्त से 22 अगस्त 2026 तक विशेष विद्युत विपत्र सुधार शिविर आयोजित किए जाएंगे। यह शिविर प्रत्येक कार्य दिवस को अंचल के अधीन सभी विद्युत आपूर्ति प्रमंडलों एवं अवर प्रमंडलों में लगाए जाएंगे।
शिविर में उपभोक्ता अपने विद्युत विपत्र में गलत मीटर रीडिंग,औसत बिल,अधिक बिल, बकाया राशि अथवा अन्य किसी प्रकार की त्रुटि से संबंधित शिकायत दर्ज करा सकेंगे। प्राप्त शिकायतों की नियमानुसार जांच कर यथासंभव मौके पर ही अथवा उसी दिन समाधान करने का प्रयास किया जाएगा।
जिन मामलों में तत्काल कार्रवाई संभव नहीं होगी, उन्हें संबंधित पदाधिकारी को भेजकर निर्धारित समय-सीमा में निष्पादित कराया जाएगा।साथ ही,शिकायत के निष्पादन की स्थिति से संबंधित उपभोक्ता को अवगत कराया जाएगा। शिविरों में प्राप्त शिकायतों एवं उनके निष्पादन का समुचित रिकॉर्ड भी रखा जाएगा।
Mohania, Kaimur | Aug 17, 2026