लॉरेंस बिश्नोई को जेल में सता रहा अपनी ही जान का डर, पुराने साथी जो बन चुके अब सबसे बड़े दुश्मन।
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
नई दिल्ली। गुजरात की हाई-सिक्योरिटी साबरमती जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई पर सुरक्षा एजेंसियों ने 24 घंटे की चीबीसों घंटे पैनी नजर रखनी शुरू कर दी है। देशभर में चर्चित हत्याओं, रंगदारी और आपराधिक नेटवर्क चलाने के मामलों में नामजद बिश्नोई को लेकर हालिया खुफिया रिपोर्टों में एक बड़ा खुलासा हुआ है।
जांच एजेंसियों की सबसे बड़ी चिंता अब यह नहीं है कि लॉरेंस बिश्नोई का अगला निशाना कौन होगा, बल्कि असल चिंता जेल के अंदर ही उसकी सुरक्षा और जान का खतरा बना हुआ है।
देश में अपना खौफ कायम करने वाला बिश्नोई सिंडिकेट अब खुद आंतरिक दरार और बढ़ते विरोधियों के शिकंजे में फंसता नजर आ रहा है। खुफिया एजेंसियों के अनुसार, लॉरेंस बिश्नोई के लिए सबसे बड़ा खतरा न सिर्फ उसकी पुरानी कट्टर विरोधी गैंग्स हैं, बल्कि उसके वे पुराने खासमखास साथी भी हैं जो अब उसके सबसे बड़े दुश्मन बन चुके हैं।