*केंद्रीय गृह मंत्री एवं मुख्यमंत्री के एक दिवसीय निम्बाहेड़ा दौरे को लेकर चित्तौड़गढ़ पुलिस ने संभाली यातायात व्यवस्था।*
*वीआईपी आगमन के मद्देनजर रूट डायवर्जन एवं पार्किंग की विशेष व्यवस्था, आमजन से यातायात नियमों की पालना की अपील।*
चित्तौड़गढ़। केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह एवं राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा के प्रस्तावित एक दिवसीय कार्यक्रम के दौरान निम्बाहेड़ा में आमजन की सुविधा, यातायात के सुचारू संचालन एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चित्तौड़गढ़ पुलिस द्वारा विशेष यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था की गई है।
जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री एवं मुख्यमंत्री के एक दिवसीय निम्बाहेड़ा दौरे के कार्यक्रम के दौरान यातायात संचालन को व्यवस्थित रखने के लिए विभिन्न मार्गों पर रूट डायवर्जन, पार्किंग स्थल एवं ड्रॉप-ऑफ प्वाइंट निर्धारित किए गए हैं। पुलिस द्वारा आमजन एवं कार्यक्�