
Hanumangarh Police
जान से मारने की नियत से कार द्वारा टक्कर मारकर फरार होने के मामले मे हनुमानगढ टाउन पुलिस की कार्यवाही ।
संगरिया की आवाज़।
अज्ञात ऑडी कार चालक की पहचान कर आरोपी बरबदिव्य निवासी हरियाणा गिरफ्तार ।
जिला पुलिस अधीक्षक श्री नरेन्द्र सिंह मीना ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 21.05.2026 को श्री अनिल चिंदा हाल पुलिस निरीक्षक यातायात शाखा प्रभारी यातायात शाखा हनुमानगढ़ टाउन ने पुलिस थाना हनुमानगढ़ टाउन पर रिपोर्ट दी कि दिनांक 19.05.2026 को मै रात्रिगश्त हेतु यातायात शाखा स्टाफ के साथ हनुमानगढ टाउन से रवाना हुआ था। दौराने गश्त जरिये दुरभाष सुचना प्राप्त हुई की अल्फा सीटी हनुमानगढ टाउन में एक बिना नम्बरी ओडी कार चालक अल्फा सीटी में कार को तेज गति से दौड़ाकर खतरनाक स्टंट कर रहा है। उसी रात्रि मेरा पुत्र लक्ष्य भी अल्फा सीटी मार्केट हनुमानगढ़ टाउन में आया हुआ था । अल्फा सिटी के मैन गेट के पास पहुंचा तो वहां मेरा लडका खडा था तथा जिस ऑडी कार की सुचना मिली वो लापरवाही पूर्वक मैन गेट की तरफ आती दिखाई दी, तब मैने ईशारा कर कार को रोकने का प्रयास किया तो गाडी को ज्यादा तेज गति एवं लापरवाही से चलाकर वहा गेट पर खडे मेरे बेटे लक्ष्य के टक्कर मारकर भाग गया। जिस पर मेरे लडके लक्ष्य को घायल अवस्था में बैनीवाल अस्पताल हनुमानगढ़ टाउन में ईलाज हेतु भर्ती करवाया जहां पर मेरे लडके के ज्यादा चोटे के कारण हायर सैन्टर जनसेवा अस्पताल श्रीगगांनगर में रैफर करने पर जनसेवा अस्पताल श्रीगगांनगर में भर्ती करवाया वगैरा वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण सख्या 357 / 2026 जुर्म धारा 281, 125 (ए) बीएनएस 2023 में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान श्री कमलजीत सिह सउनि के सुपुर्द किया गया।
प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए प्रकरण मे संलिप्त अज्ञात कार चालक की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी हेतु संबधित को निर्देशित किया जिस पर श्री अशोक बिश्नोई पुनि थानाधिकारी पुलिस थाना हनुमानगढ़ टाउन के नेतृत्व मे थाना स्तर पर एक टीम का गठन कर अज्ञात कार व कार चालक के द्वारा घटना की की वारदात को ट्रेस आउट करने के प्रयास शुरू किये गये। श्री कमलजीत सिंह सउनि मय टीम द्वारा तकनीकी सहायता, घटना स्थल के आस-पास के सीसीटीवी फुटेज चैक किये गये व हरियाणा के सम्भावित स्थान डबवाली, सिरसा, चण्डीगढ व दिल्ली में अज्ञात मुलजिमान की तलाश की एवं मानवीय आसूचना संकलन कर घटना को अंजाम देने वाले अज्ञात कार चालक व कार को ट्रेस आउट कर कार चालक आरोपी बरबदिव्य पुत्र स्वo रुपसिह सुथार उम्र 22 साल निवासी लखुआना तहसील डबवाली जिला सिरसा हरियाणा को जुर्म धारा 281, 125 (ए), 125 (बी), 110 बीएनएस 2023 में गुरुग्राम 'से गिरफतार किया गया। आरोपी घटनाकारित करने के बाद से गिरफ्तारी के भय से चण्डीगढ, दिल्ली, गुरुग्राम में पुलिस के भय से छिप कर फरारी काट रहा था। आरोपी से विस्तृत पूछताछ एवं अनुसंधान जारी है।
🎯🚨पुलिस टीम- श्री कमलजीत सिंह सउनि श्री राकेश रमाणा हैडकानि 173, श्री भुपेन्द्र कुमार कानि 1326 पुलिस थाना हनुमानगढ़ टाउन
🎥 नाम पता अभियुक्त बरबदिव्य पुत्र स्व0 रुपसिह सुथार उम्र 22 साल निवासी लखुआना तहसील डबवाली जिला सिरसा हरियाणा
संगरिया की आवाज़
Government of Rajasthan Rajasthan Police संगरिया पुलिस Bikaner Police Ganganagar Police Igp Bikaner