#रामनगर में अवैध मदिरा निर्माण, परिवहन और बिक्री पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने के उद्देश्य से आबकारी विभाग द्वारा एक विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है।
#इस अभियान के तहत 03 से 11 सितंबर तक कुल 14 अभियोग पंजीकृत किए गए हैं, जिसमें 478 लीटर अवैध शराब ज़ब्त की गई है और लगभग 40,000 किलोग्राम लहन नष्ट किया गया है।
#आबकारी निरीक्षक मनोहर पतियाल, धीरेंद्र सिंह बिष्ट, रुचिका कांडपाल की टीम द्वारा तुमरिया डैम क्षेत्र में छापेमार तथा हल्दुआ बैरियर पर वाहनों की सघन चेकिंग की गई।
इस दौरान हल्दुआ बैरियर एवं अन्य मार्गों पर कुल 51 बाहरी प्रदेश के वाहनों की सघन चेकिंग के साथ ही अवैध शराब निर्माण के संदेह में तुमरिया डैम व अन्य कुल 11 स्थानों पर दबिश दी गई।
#जिसमें प्रवर्तन टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए कुल 03 अभियोग दर्ज करते हुए मौके से 125 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद एवं लगभग 12,000 किलोग्राम लहन (अवैध शराब बनाने हेतु प्रयुक्त सामग्री) को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।
#uttrakhand #nainital #Ramnagar