
एमपी ई-सेवा पोर्टल के माध्यम से घर बैठे प्राप्त करें शासकीय सेवाओं का लाभ
==========================================================
मध्यप्रदेश शासन द्वारा नागरिकों को विभिन्न शासकीय सेवाएं सरल, पारदर्शी एवं त्वरित रूप से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एमपी ई-सेवा पोर्टल एवं मोबाइल एप संचालित किया जा रहा है। इस पोर्टल के माध्यम से प्रदेश के नागरिक अब विभिन्न विभागों की सेवाओं के लिए स्वयं सिटीजन लॉगिन के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं तथा सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
एमपी ई-सेवा पोर्टल पर राजस्व, कृषि एवं ग्रामीण विकास, सामाजिक कल्याण, शिक्षा, नगरीय विकास, स्वास्थ्य, रोजगार, पर्यटन सहित विभिन्न विभागों की नागरिक-केंद्रित सेवाएं एक ही मंच पर उपलब्ध हैं। पोर्टल के माध्यम से प्रमाण-पत्र, लाइसेंस, कर संबंधी सेवाएं, योजनाओं की पात्रता जांच, ऑनलाइन आवेदन, आवेदन की रियल-टाइम ट्रैकिंग, डिजिटल प्रमाण-पत्र डाउनलोड तथा अन्य अनेक सुविधाएं प्राप्त की जा सकती हैं।
नागरिकों को आवेदन की स्थिति की जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध रहती है तथा सिंगल साइन-ऑन (SSO) एवं इंटीग्रेटेड पेमेंट गेटवे जैसी सुविधाओं से आवेदन प्रक्रिया और अधिक सरल हो जाती है।
जिला प्रशासन की आम नागरिकों से अपील है कि वे एमपी ई-सेवा पोर्टल https://www.eseva.mp.gov.in अथवा एमपी ई-सेवा मोबाइल एप के माध्यम से सिटीजन लॉगिन कर स्वयं आवेदन करें तथा विभिन्न शासकीय सेवाओं का लाभ प्राप्त करें। इससे समय एवं संसाधनों की बचत होगी तथा सेवाओं की पारदर्शी एवं त्वरित उपलब्धता सुनिश्चित होगी।