बस्ती समाचार
बस्ती मार-पीट के मामले में थाना कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई
घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार चार अभियुक्त गिरफ्तार
बस्ती थाना कोतवाली पुलिस ने क्षेत्रान्तर्गत हुई मार-पीट की घटना के संबंध में त्वरित कार्रवाई करते हुए 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अभियुक्तों के पास से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की है।
मामले का विवरण
थाना कोतवाली पर पंजीकृत मु0अ0सं-421/2026 धारा 115(2), 352, 351(3) बी0एन0एस0 के तहत नामजद अभियुक्तों की तलाश में जुटी पुलिस टीम ने दिनांक 23 सितम्बर 2026 को समय करीब 23:53 बजे मूडघाट के पास से चारों अभियुक्तों को धर दबोचा।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान:
नितिन सिंह पुत्र स्वर्गीय चंद्रभान सिंह
अतुल भट्ट पुत्र विजय कुमार
अभिषेक मिश्रा पुत्र प्रभाकर मिश्रा
अनुभव पांडे पुत्र रत्नाकर धर पांडे
गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कानूनी कार्यवाही पूर्ण करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया गया है।
#ब्रेकिंग #न्यूज़ #बस्ती #यूपी
Basti, Basti | Sep 24, 2026