
बागपत में बड़ी कार्रवाई: ओशियन वाटर पार्क का अनधिकृत निर्माण सील
बागपत-बड़ौत-खेकड़ा विकास प्राधिकरण ने अवैध निर्माणों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए गौरीपुर हबीबपुर स्थित ओशियन वाटर पार्क परिसर में की जा रही अनधिकृत निर्माण गतिविधियों पर बड़ी कार्रवाई की है।
प्राधिकरण की जांच में सामने आया कि करीब 11,000 वर्गमीटर क्षेत्र में बिना मानचित्र स्वीकृति के निर्माण कार्य किया जा रहा था। उत्तर प्रदेश नगर योजना एवं विकास अधिनियम, 1973 के प्रावधानों का उल्लंघन पाए जाने पर प्रवर्तन टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में निर्माण को सील कर दिया।
अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि बिना स्वीकृति भवन निर्माण या कॉलोनी विकसित करने वालों के खिलाफ आगे भी सीलिंग, ध्वस्तीकरण और कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।
⚠️ प्राधिकरण ने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्लॉट या संपत्ति की खरीद से पहले उसकी वैधता और स्वीकृति की जानकारी अवश्य प्राप्त करें, ताकि भविष्य में किसी कानूनी परेशानी का सामना न करना पड़े।
#Baghpat #Baraut #OceanWaterPark #SealAction #BreakingNews #BaghpatNews #BBKDA
Thakur Sanjay Singh Sandeep Vashistha अमित उपाध्याय
Baghpat, Bagpat | Jun 24, 2026