
#Chitrakoot #MandakiniRiver #ChitrakootNews #MPNews #BridgeConstruction #MadhyaPradesh #Development #PublicUpdate #Virat24Newsरकूट में मंदाकिनी नदी पर बाढ़ में बह चुके पुराने पुल की जगह नया ब्रिज बनाया जाएगा। करीब 13.50 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाला यह पुल 120 मीटर लंबा और 12 मीटर चौड़ा होगा। इसे टू-लेन बनाया जाएगा, ताकि एक साथ कई वाहन गुजर सकें।सेतु निगम सबमर्सिबल टेक्नोलॉजी से पुल बनाने की तैयारी कर रहा है। इसकी ड्राइंग-डिजाइन भोपाल में तैयार की जा रही है। डिजाइन पूरी होने के बाद तकनीकी मंजूरी के लिए भेजी जाएगी। उम्मीद है कि इसी महीने निर्माण से जुड़ी कागजी प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
पुराने पुल से 40 मीटर लंबा होगा नया ब्रिज
करीब 47 साल पहले बना पुराना पुल 80 मीटर लंबा और 8 मीटर चौड़ा था। नया पुल लंबाई में 40 मीटर और चौड़ाई में 4 मीटर ज्यादा होगा। इसकी डिजाइन में नदी के तेज बहाव और बाढ़ के दबाव को ध्यान में रखा जाएगा।अगस्त के अंतिम सप्ताह में आई बाढ़ में एमपीटी तिराहा और हनुमान धारा रोड को जोड़ने वाला पुराना पुल बह गया था। इसके बाद दोनों स्थानों के बीच सीधा रास्ता बंद हो गया। अब लोगों को यह दूरी तय करने के लिए 10 से 12 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ रहा है।
बाढ़ में डूब सकेगा पुल, ढांचे को कम खतरा
सबमर्सिबल टेक्नोलॉजी में बाढ़ के दौरान पुल पानी में डूब सकता है, लेकिन उसके ढांचे को नुकसान का खतरा कम रहता है। पानी का स्तर घटने के बाद इस पर फिर से वाहनों की आवाजाही शुरू हो सकती है।इस तकनीक में मरीन इंजीनियरिंग और हाइड्रोलिक्स सिस्टम के आधार पर पुल की ड्राइंग और डिजाइन तैयार की जाती है। तेज बहाव के दबाव को ध्यान में रखकर पुल का ढांचा और स्लैब बनाए जाते हैं।#Chitrakoot #MandakiniRiver #ChitrakootNews #MPNews #BridgeConstruction #MadhyaPradesh #Development #PublicUpdate #Virat24News