कोर्ट ने सुनाया फांसी की सजा #ApnaRohtas #CrimeNews
रोहतास पुलिस की बड़ी सफलता: स्पीडी ट्रायल में दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के दोषी को फांसी की सजा
रोहतास जिले के डालमियानगर थाना कांड संख्या 880/2020 में माननीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश-7, सासाराम ने आज (10 जुलाई 2026) महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट एवं हत्या के मामले में दोषी बलराम सिंह उर्फ बलिराम सिंह को फांसी की सजा सुनाई है। साथ ही विभिन्न धाराओं में जुर्माना एवं अन्य सजा भी निर्धारित की गई है।
यह फैसला स्पीडी ट्रायल के माध्यम से आया है। मामले में कुल 11 गवाहों की गवाही कराई गई तथा विशेष लोक अभियोजक ने न्यायालय में प्रभावी ढंग से पक्ष रखा।
नोट: यह जानकारी रोहतास पुलिस द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर साझा की गई है।
#RohtasPolice #Rohtas #Sasaram #BiharPolice #POCSO #SpeedyTrial #Justice #CrimeNews #Bihar #RohtasNews #ApnaRohtas #BreakingNews #LawAndOrder #PoliceUpdate #SasaramNews