पीएम मोदी को मिला उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान, यूरेनियम सप्लाई पर दोनों देशों के बीच हुआ समझौता।
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
नई दिल्ली।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दो दिवसीय उज्बेकिस्तान यात्रा कई ऐतिहासिक समझौतों और उपलब्धियों के साथ संपन्न हो गई। यात्रा के दौरान यूरेनियम सप्लाई पर सहमति बन गई है।
उज्बेकिस्तान ने पीएम मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'ऑली दाराजली डस्टलिक' से नवाजा है। पीएम मोदी को रविवार को उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव ने अपने देश के सर्वोच्च राज्य सम्मान ओली दाराजली डस्टलिक से सम्मानित किया। यह पीएम मोदी को मिला 36वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है।
पीएम मोदी ने रविवार को पुष्टि की कि भारत और उज्बेकिस्तान के बीच यूरेनियम की दीर्घकालिक आपूर्ति का समझौता होगा। उम्मीद है कि यह कदम भारत की परमाणु ऊर्जा योजनाओं को दीर्घकालिक रूप से आगे बढ़ाने में सहायक होगा।