जोकिहाट थाना अंतर्गत मदरसा के निकट में बेच रहा था शराब और कफ सिरप
अररिया जिला के जोकीहाट थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए डूब्बा चौक स्थित एक कोल्ड ड्रिंक्स की दुकान से नेपाली शराब एवं प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया है। यह कार्रवाई मंगलवार शाम मदरसा के बगल से दुकान पर छापेमारी के दौरान की गई। पुलिस के अनुसार दुकान में अवैध रूप से नेपाली शराब और नशीली कफ सिरप की बिक्री की जा रही थी। छापेमारी के दौरान आरोपी दुकानदार भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने के बाद त्वरित कार्रवाई की गई, जिसमें शराब और प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है तथा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। सूत्र ।Araria Police Bihar Police
#viralpost #viralreelschallenge #viralchallenge #newyork #2026Goals #allflowers