सारण जिले के रिविलगंज नगर पंचायत के सेंगर टोला स्थित राजकीय मध्य विद्यालय में आयोजित सहयोग शिविर का जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने आमजनों से संवाद कर उनकी समस्याएं और प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली।
डीएम ने भूमिहीन महिलाओं का सर्वे कर पात्र लाभुकों को नियमानुसार पर्चा उपलब्ध कराने का निर्देश अधिकारियों को दिया। स्थानीय लोगों ने नाला निर्माण और जलजमाव की समस्या भी रखी, जिस पर डीएम ने तत्काल स्थल निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि सहयोग शिविर का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर त्वरित समाधान और पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना है।
Chapra, Saran | Aug 18, 2026