हिमाचल में 160 आउटसोर्स कर्मचारियों की नौकरी पर संकट, 13 साल बाद सेवाएं समाप्त
हिमाचल प्रदेश के श्रम एवं रोजगार विभाग में करीब 13 साल से सेवाएं दे रहे 160 आउटसोर्स डाटा एंट्री ऑपरेटरों का सेवाकाल 30 सितंबर को समाप्त हो गया है। विभाग ने उन्हें 1 अक्टूबर से कार्यालय न आने के मौखिक निर्देश दिए हैं। हालांकि, कर्मचारियों को अभी तक कोई लिखित आदेश नहीं मिला है। वहीं, सेवाकाल के नवीकरण की फाइल सचिव (श्रम) के कार्यालय में लंबित है। कर्मचारी महासंघ ने सरकार से तत्काल हस्तक्षेप कर सेवाकाल बढ़ाने की मांग की है।
#HimachalPradesh #OutsourceEmployees #HimachalNews #ShimlaNews #EmploymentNews #LabourDepartment #HimachalGovernment #ChambaExpress
Chamba, Chamba | Oct 1, 2026