
रजौली थाने के दो पीटीसी बने एएसआई, पुलिस कर्मियों ने दी बधाई
एएसआई बनने के बाद अपराध अनुसंधान, कांडों के निष्पादन और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका
सनोज कुमार संगम
रजौली थाने के दो पीटीसी राहुल कुमार एवं रवि कुमार एएसआई बन गए हैं। एएसआई बनने पर रजौली थाने के सभी पुलिसकर्मियों ने दोनों को बधाई दिया।
बुधवार को थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रणजीत कुमार एवं अपर थानाध्यक्ष अजय कुमार ने दोनों एएसआई को नए रैंक का बैज (स्टार) लगाकर उन्हें उज्जवल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दिया।
पुलिस कर्मियों ने बताया कि रजौली थाना क्षेत्र में इन दोनों पुलिसकर्मियों के द्वारा अच्छा कार्य किया गया है। कई मामलों में इन्होंने पूरे मामले की छानवीन में पूरा सहयोग किया। अच्छा कार्य करने के रूप में 9 जुलाई को पुलिस मुख्यालय, पटना के द्वारा पत्र जारी कर दोनों पीटीसी को एएसआई पर पदोन्नति (प्रमोशन) किया गया है। एएसआई बनने पर रजौली थाने के सभी पुलिसकर्मियों ने उन्हें बधाई दिया।
वहीं दोनों एएसआई राहुल कुमार एवं रवि कुमार ने बताया कि वे करीब डेढ़ वर्ष तक पीटीसी के रूप में कार्य किए हैं। अब उन्हें एएसआई बनाया गया है। इसके लिए वे दोनों पुलिस मुख्यालय, जिला पुलिस एवं रजौली थाने के सभी पुलिसकर्मियों को धन्यवाद दिया है।
वहीं एएसआई बनने के बाद ये पुलिस पदाधिकारी अपराध अनुसंधान, लंबित कांडों के निष्पादन और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
Rajauli, Nawada | Jul 16, 2026