ओमनी वैन में गैस भरते समय फटा सिलेंडर, कई घरों में लगी आग
लखीमपुर खीरी। जनपद के शारदानगर थाना क्षेत्र के जटपुरवा डी गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब घर पर खड़ी ओमनी वैन में गैस भरते समय अचानक सिलेंडर फट गया।
धमाके के बाद लगी भीषण आग ने आसपास के कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की चपेट में आने से घरों में रखा सामान जलकर राख हो गया। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
मामला शारदानगर थाना क्षेत्र के जटपुरवा डी गांव का है, जहां ओमनी वैन में गैस भरने के दौरान अचानक सिलेंडर में जोरदार धमाका हो गया। धमाके के बाद आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास के कई घर भी इसकी चपेट में आ गए।
हादसे में घरों में रखा सामान जलकर राख हो गया। कई लाख का नुकसान हुआ है।
@highlight