बहराइच में प्यार की अनोखी मिसाल 70 साल की उम्र में
रफीक अहमद बाबा ने रचाई दूसरी शादी, ज़ुलेखा से किया
निकाह बहराइच के बड़ीहाट मकबरा चौराहा निवासी
70 वर्षीय रफीक अहमद बाबा ने साबित कर दिया कि इश्क की
कोई उम्र नहीं होती।रफीक अहमद बाबा के पहले से ही दो बेटे,
पोते और पोतियां हैं, पहली पत्नी के गुजर जाने के बाद जीवन
के इस पड़ाव पर फिर से निकाह किया।25,786 रुपये महर
तय किया गया और दो गवाहों की मौजूदगी में मौलाना की
देखरेख में निकाह की सभी रस्में पूरी हुईं।निकाह के दौरान
रफीक अहमद बाबा ने ज़ुलेखा के साथ जीवन बिताने के
लिए खुशी-खुशी 'कबूल है' कहा।