‘हनुमान अंश’ को झारखंड में टैक्स फ्री करने की मांग, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने CM हेमंत सोरेन को लिखा पत्र
रांची। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने फिल्म ‘हनुमान अंश’ को झारखंड में टैक्स फ्री करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से फिल्म के सामाजिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व को देखते हुए इसे कर-मुक्त करने की दिशा में सकारात्मक निर्णय लेने का आग्रह किया है।
संजय सेठ ने पत्र में कहा है कि ‘हनुमान अंश’ भगवान हनुमान के आदर्शों और महान संत एवं हनुमान भक्त नीम करौली बाबा के जीवन से प्रेरित फिल्म है। फिल्म के माध्यम से सत्य, साहस, सेवा, त्याग और धर्मनिष्ठा जैसे सनातन मूल्यों को युवा पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है।
#HanumanAnsh #हनुमानजी #झारखंड Hemant Soren
Kanke, Ranchi | Sep 9, 2026