कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, खण्ड शहडोल श्री एस. एस. धुर्वे के निर्देशानुसार स्टॉप डायरिया कैंपेन-2026 के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय ग्राम उधिया में दस्त प्रबंधन एवं स्वच्छता विषयक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को दस्त होने के प्रमुख कारण, बचाव के उपाय, उचित उपचार, ओआरएस एवं जिंक के महत्व, व्यक्तिगत स्वच्छता तथा सुरक्षित एवं स्वच्छ पेयजल के उपयोग के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। बच्चों को नियमित रूप से हाथ धोने, खुले में शौच से बचने तथा स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यशाला के उपरांत विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर आम ग्रामीणों को स्वच्छता अपनाने, सुरक्षित पेयजल का उपयोग करने तथा दस्त से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया।
कार्यक्रम में मुख्य प्रशिक्षक के रूप में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, खण्ड शहडोल के पीएमयू जिला आईईसी समन्वयक श्री रोहणी कुमार बर्मन द्वारा दस्त प्रबंधन, स्वच्छता एवं सुरक्षित पेयजल के महत्व की जानकारी प्रदान की गई तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।
#शहडोल #shahdol
Shahdol, Madhya Pradesh | Jul 12, 2026