
पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई के नेतृत्व में सीएम हेल्पलाइन के उत्कृष्ट निराकरण करने पर 8वीं बार प्रदेश में टीकमगढ़ पुलिस को मिला प्रथम स्थान
---
सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों के प्रभावी एवं समयबद्ध निराकरण के मामले में टीकमगढ़ पुलिस द्वारा मई माह की राज्यस्तरीय रैंकिंग में ऐतिहासिक रूप से । समूह में निरंतर आठवी बार प्रथम स्थान प्राप्त किया है। पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा दैनिक रूप से सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की समीक्षा की गई एवं संतुष्टिपूर्ण निराकरण करने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया जिसके परिणाम स्वरूप थाना पुलिस बल की अथक मेहनत एवं प्रयास से निरंतर टीकमगढ़ पुलिस द्वारा सीएम हेल्पलाइन निराकरण की मई माह की राज्यस्तरीय रैंकिंग में प्रदेश में आठवी बार प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई ने सभी थाना/चौकी प्रभारियों को इस उपलब्धि का सेलिब्रेशन थाना/चौकी परिसर में थाना के समस्त पुलिस बल, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों,गणमान्य नागरिकों के साथ उत्साह से मनाने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि यह सफलता प्रत्येक पुलिस अधिकारी और कर्मचारी की कड़ी मेहनत और जनता के प्रति समर्पण का परिणाम है। टीकमगढ़ पुलिस का नाम अब पूरे प्रदेश में उदाहरण के रूप में लिया जा रहा है।
इस अवसर पर पुलिस बल ने यह संकल्प भी लिया कि आने वाले समय में भी इसी प्रकार सेवा, सुरक्षा और विश्वास की भावना को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी जाएगी।
Jansampark Madhya Pradesh
Home Department of Madhya Pradesh
Collector Tikamgarh
SP Tikamgarh
#JansamparkMP
#Jansamparktikamgarh
#tikamgrah