
#सीकरी_की_बेटी_डॉ_गुड्डन_आनंद_को_मिला_अंतरराष्ट्रीय_सम्मान
#बृजनगर____________________________________
#International_AYUSH_Conclave_4__0_____Nepal_Edition_में_होम्योपेथी_डॉ_गुड्डन_आनंद_को_मिला_
#अंतरराष्ट्रीय_सम्मान
#काठमांडू___नेपाल
Council for Integrative Vaidya Innovation & Collaboration (India) एवं Nepal Chamber of Commerce (NCC Nepal) के संयुक्त तत्वावधान में काठमांडू, नेपाल में आयोजित International AYUSH Conclave 4.0 – Nepal Edition में सीकरी कस्बा / राजस्थान राज्य के प्रतिष्ठित AYUSH विशेषज्ञ डॉ. गुड्डन आनंद को AYUSH क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए Excellence Award से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि Nepal Chamber of Commerce के अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल रहे, जबकि भारतीय दूतावास, नेपाल के प्रतिनिधि सुमन शेखर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त, Legends World Records, Dubai (UAE) के प्रतिनिधि कुलदीप चतुर्वेदी ने भी कार्यक्रम में विशेष सहभागिता की।
इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में भारत के 25 से अधिक राज्यों के साथ-साथ नेपाल, मलेशिया, कनाडा, यूएई, बांग्लादेश और सिंगापुर से आए AYUSH चिकित्सकों, शोधकर्ताओं, शिक्षाविदों, स्वास्थ्य विशेषज्ञों, उद्यमियों एवं मैन्युफैक्चरर्स सहित कुल 254 प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।
सम्मेलन का प्रमुख आकर्षण “Most AYUSH Doctors in a Clinical Diagnosis Session” विषय पर आयोजित Legends World Records Attempt रहा, जिसे सफलतापूर्वक पूर्ण कर एक ऐतिहासिक विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया गया। इस उपलब्धि ने वैश्विक स्तर पर AYUSH चिकित्सा प्रणाली की क्षमता, प्रभावशीलता और बढ़ती स्वीकार्यता को नई पहचान प्रदान की।
सम्मेलन के दौरान AYUSH क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले विशेषज्ञों को AYUSH Legend Award, AYUSH Excellence Award तथा AYUSH Rising Award से सम्मानित किया गया। वहीं उद्योग एवं व्यापार क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले उद्यमियों एवं मैन्युफैक्चरर्स को AYUSH Enterprise Award प्रदान किया गया।
डॉ.गुड्डन आनंद को यह सम्मान AYUSH चिकित्सा, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, शोध, नवाचार एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए प्रदान किया गया। यह सम्मान Nepal Chamber of Commerce के अध्यक्ष श्री कमलेश अग्रवाल, CIVIC के संस्थापक डॉ. एम. एम. कुरैशी तथा Legends World Records Dubai (UAE) के प्रतिनिधि श्री कुलदीप चतुर्वेदी द्वारा संयुक्त रूप से प्रदान किया गया।
इस अवसर पर CIVIC के संस्थापक डॉ. एम. एम. कुरैशी ने कहा कि International AYUSH Conclave का उद्देश्य विश्वभर के AYUSH विशेषज्ञों, शोधकर्ताओं, शिक्षाविदों एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े पेशेवरों को एक साझा मंच पर लाकर ज्ञान, शोध, नवाचार और वैश्विक सहयोग को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि नेपाल संस्करण की सफलता और विश्व रिकॉर्ड की उपलब्धि AYUSH के वैश्विक विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी।
सम्मान प्राप्त करने पर डॉ. गुड्डन आनंद ने आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें AYUSH चिकित्सा एवं समाज सेवा के क्षेत्र में और अधिक समर्पण एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा।