महाराष्ट्र की राजनीति मेंआज बड़ा सियासी भूचाल देखने को मिल सकता है। कई दिनों से चल रही अटकलों और आरोप-प्रत्यारोप के बीच आज शिवसेना यूबीटी में औपचारिक टूट का ऐलान हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक, 6 बागी सांसद आज संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उद्धव ठाकरे खेमे से अलग होने की घोषणा कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि बागी सांसद प्रेस कॉन्फ्रेंस में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से हुई मुलाकात की तस्वीरें, वीडियो फुटेज और उन्हें सौंपे गए पत्र की कॉपी सार्वजनिक करेंगे। साथ ही वे यह भी बताएंगे कि आखिर उन्होंने उद्धव गुट छोड़ने का फैसला क्यों लिया।
#MaharashtraPolitics #ShivSenaUBT #UddhavThackeray