⬇️पिथौरागढ़ : पीआईबी की क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला ‘वार्तालाप’ में जनकल्याणकारी योजनाओं पर हुआ मंथन⬇️
भारत सरकार के पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) देहरादून द्वारा मंगलमूर्ति वेंकट हॉल में क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला ‘विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के–वार्तालाप’ का आयोजन किया गया। कार्यशाला में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और उपलब्धियों की जानकारी मीडिया प्रतिनिधियों के साथ साझा की गई। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, महिला सशक्तिकरण, युवा विकास और पर्यटन सहित कई योजनाओं पर प्रस्तुतीकरण दिया। साथ ही पत्रकारों के साथ संवाद कर उनकी समस्याओं, सुझावों और चुनौतियों पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार राकेश पन्त द्वारा किया गया ।