
टीकमगढ़ में ओबीसी महासभा ने उठाई बुलंद आवाज़! ✊
पिछड़ा वर्ग के 13% होल्ड को तत्काल हटाने सहित जिले की जनहितैषी समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर ओबीसी महासभा जिला इकाई टीकमगढ़ ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम 8 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में पिछड़ा वर्ग के चयनित अभ्यर्थियों को शीघ्र नियुक्ति देने, युवाओं का पलायन रोकने के लिए बड़ा औद्योगिक क्षेत्र स्थापित करने, बड़ागांव धसान में शासकीय महाविद्यालय खोलने, बढ़ी हुई भूमि रजिस्ट्री दरों को यथावत करने, गुदनवारा क्षेत्र में वेयरहाउस एवं कोल्ड स्टोरेज निर्माण, टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन मार्ग पर स्ट्रीट लाइट व CCTV लगाने तथा जिला अस्पताल में सोनोग्राफी, MRI सहित आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने जैसी प्रमुख मांगें रखी गईं।
ओबीसी महासभा का स्पष्ट संदेश—जनहित की मांगों पर अब केवल आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए। सरकार से मांगों के शीघ्र निराकरण की उम्मीद जताई गई है।
📍 टीकमगढ़ | 21 अगस्त 2026
📰 Bundeli 24 Express — बुंदेलखंड की धड़कन
#OBCमहासभा #टीकमगढ़ #13प्रतिशतहोल्ड #ओबीसी #जनहित #टीकमगढ़न्यूज़ #Bundeli24Express #बुंदेलखंड #मुख्यमंत्री #डॉमोहनयादव #ओबीसीएकताजिंदाबाद