फतेहगढ़ पंचायत समिति वार्ड 10 से RLP टिकट के लिए कमला देवी ने ठोकी ताल!
राजनीतिक सरगर्मियां तेज! पंचायत समिति फतेहगढ़ के वार्ड संख्या 10 से राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) की टिकट पर चुनाव लड़ने के लिए कमला देवी (धर्मपत्नी श्री भेराराम, निवासी फतेहगढ़) ने आधिकारिक रूप से अपनी दावेदारी पेश कर दी है।
कमला देवी ने निर्वाचन अधिकारी के समक्ष अपना आवेदन प्रस्तुत कर वार्ड-10 से चुनाव लड़ने की प्रबल इच्छा जताई है। साथ ही, उन्होंने पार्टी नेतृत्व के समक्ष RLP टिकट के लिए भी अपना आवेदन रख दिया है।
उनकी इस दमदार दावेदारी के बाद क्षेत्र में चुनावी चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है और पंचायत राज चुनाव का रोमांच अब परवान चढ़ने लगा है!
#JaisalmerNewsToday
#Fatehgarh #RLP #PanchayatRajElection #KamlaDevi #RajasthanPolitics #LocalElections #Wards10 #PoliticalNews
Hanuman Beniwal Narayan Beniwal Rashtriya Loktantrik Party Gajendra Choudhary