
बिहार की राजनीति से इस वक्त की सबसे बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। पटना की हाईप्रोफाइल बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने जा रहा उपचुनाव अब देश का सबसे बड़ा सियासी अखाड़ा बनने जा रहा है। सूत्रों के हवाले से बेहद चौंकाने वाली खबर है कि जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर (PK) खुद इस सीट से चुनावी मैदान में उतरने जा रहे हैं और यह लगभग फाइनल हो चुका है। चूंकि यह सीट बीजेपी के दिग्गज नेता नितिन नवीन की रही है, इसलिए प्रशांत किशोर यहाँ से सीधे बीजेपी को चुनौती देकर पूरे देश में एक बड़ा संदेश देना चाहते हैं। दिलचस्प बात यह है कि 'दुश्मन का दुश्मन दोस्त' की तर्ज पर महागठबंधन (राजद और कांग्रेस) भी यहाँ अपना उम्मीदवार न उतारकर प्रशांत किशोर को वॉकओवर या अंदरूनी समर्थन देने की तैयारी में है। सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के बाद यह पहला विधानसभा चुनाव है, जिसे बीजेपी और उनके नेतृत्व के लिए एक बड़ी अग्निपरीक्षा माना जा रहा है। क्या पीके का यह मास्टरस्ट्रोक बिहार की सियासत को पूरी तरह बदल देगा?
#IndiaHeadline24 #PrashantKishor #BankipurByElection #JanSuraaj #BiharPolitics #SamratChoudhary #TejashwiYadav #BreakingNews #PatnaNews #BJPvsJanSuraaj #ViralPost #LatestNewsBihar
Mauganj, Rewa | Jul 6, 2026