Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana
Uttarpradesh
Cbse
Uttarakhand
Crimenews

पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में आयोजित सांसदों और रेलवे अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक में सारण और छपरा क्षेत्र की रेल समस्याएं प्रमुखता से उठीं। बैठक में यात्रियों की सुविधाओं के विस्तार, बंद ट्रेनों के ठहराव की बहाली, नई ट्रेन सेवाओं के संचालन और लंबित परियोजनाओं को शीघ्र पूरा करने की मांग जोरदार तरीके से रखी गई। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय स्थित भारतेंदु सभाकक्ष में आयोजित बैठक की अध्यक्षता छपरा के सांसद राजीव प्रताप रूडी ने की। बैठक में पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर, मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन सहित रेलवे के कई वरिष्ठ अधिकारी और विभिन्न क्षेत्रों के सांसद व प्रतिनिधि मौजूद रहे। बैठक में सांसद राजीव प्रताप रूडी ने छपरा, छपरा कचहरी और आसपास के स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं के विस्तार को लेकर कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने कोरोना काल से बंद मौर्य एक्सप्रेस, बाघ एक्सप्रेस और लिच्छवी एक्सप्रेस के छपरा कचहरी स्टेशन पर ठहराव को पुनः बहाल करने की मांग की। साथ ही कामायनी एक्सप्रेस और बलिया-नई दिल्ली सुपरफास्ट ट्रेन को छपरा तक विस्तारित करने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने छपरा, सिवान और बलिया से पटना के लिए कार्यालय समय के अनुरूप नई डीएमयू और मेमू सेवाएं शुरू करने की मांग भी की। इसके अलावा छपरा जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या 6, 7 और 8 पर लिफ्ट, दिव्यांग रैम्प, फुट ओवरब्रिज विस्तार, एसी लाउंज और अन्य यात्री सुविधाओं को विकसित करने पर जोर दिया। बैठक में महाराजगंज (बिहार) के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने भी छपरा से लखनऊ नई वंदे भारत ट्रेन चलाने का सुझाव दिया। उन्होंने एकमा स्टेशन के विकास, चैनवा स्टेशन पर कोचिंग यार्ड निर्माण और छपरा-सीवान रेलखंड के अंडरपासों में जलजमाव की समस्या दूर करने की मांग उठाई।

Chapra, Saran | Jun 2, 2026