दाय बिगहा हत्याकांड में दो आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश में छापेमारी जारी
नवादा। नरहट थाना क्षेत्र के दाय बिगहा गांव में हुए चर्चित सदावृक्ष पासवान हत्याकांड में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में मृतक की पत्नी कंचन देवी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच तेज कर दी गई है।
पुलिस के अनुसार, नरहट थाना कांड संख्या 171/26 दिनांक 01 जून 2026 के तहत बीएनएस की धारा 103(1)/3(5) में मामला दर्ज किया गया है। दर्ज प्राथमिकी में चार लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छोटेलाल चौधरी एवं सौदी चौधरी, दोनों निवासी दाय बिगहा, थाना नरहट, जिला नवादा को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।
नरहट थाना पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच जारी है और फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
#Nawada #Narhat #DayBigaha #MurderCase #NawadaPolice #CrimeNews #BiharNews #BreakingNews
Nawada, Nawada | Jun 2, 2026