
जिला पदाधिकारी, बेगूसराय श्री श्रीकांत शास्त्री के स्थानांतरण उपरांत जिला प्रशासन की ओर से विदाई-सह-सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
संवाददाता मुकेश कुमार बेगूसराय
समारोह में जिले के वरीय पदाधिकारियों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मियों ने श्री शास्त्री के कार्यकाल को स्मरण करते हुए उनके प्रति सम्मान एवं शुभकामनाएँ व्यक्त कीं।
इस अवसर पर पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने कहा कि श्री श्रीकांत शास्त्री के नेतृत्व में बेगूसराय जिले में प्रशासनिक कार्यों को गति मिली तथा जनहित से जुड़े कार्यों के निष्पादन में विशेष प्राथमिकता दी गई। उनके कार्यकाल के दौरान विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान तथा प्रशासन और आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किए गए।
समारोह के दौरान अधिकारियों एवं कर्मियों ने श्री शास्त्री को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। श्री शास्त्री ने भी अपने कार्यकाल के दौरान मिले सहयोग के लिए सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया।