रोहतास जिले में बुधवार को अलग-अलग स्थानों पर डूबने की दो घटनाएं सामने आईं। दरिगांव थाना क्षेत्र के कादिरगंज स्थित नयका तालाब में नहाने के दौरान आठ वर्षीय संदीप कुमार की डूबने से मौत हो गई। वह भदोखरा गांव निवासी स्वर्गीय बलिस्टर बिंद का पुत्र था।
वहीं, दिनारा थाना क्षेत्र के भलूनी भवानी धाम स्थित तालाब में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के दौरान युवक सूरज कुमार प्रतिमा के नीचे दबकर डूब गया। सूरज चितांव गांव निवासी मनीकरण सिंह का पुत्र था और सासाराम में रहकर पढ़ाई करता था। घटना की सूचना पर बिक्रमगंज के एसडीएम दिलीप कुमार एवं डीएसपी सिंधु शेखर सिंह मौके पर पहुंचे। युवक की तलाश के लिए गोताखोरों की मदद से अभियान चलाने की तैयारी की गई। दोनों घटनाओं से परिजनों में मातम पसरा है।