गिरिडीह: लगातार बिजली कटौती और लो वोल्टेज से परेशान मकतपुर के सतगलिया और आसपास के मोहल्लों के लोगों का गुस्सा बुधवार को फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने मकतपुर चौक जाम कर बिजली विभाग और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोगों का आरोप है कि पिछले एक सप्ताह से इलाके में बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। बार-बार 440 वोल्ट की सप्लाई आने से टीवी, फ्रिज, पंखे समेत कई घरेलू उपकरण जल गए हैं। कई बार शिकायत के बावजूद विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। जाम की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने में जुट गई। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट कहा कि जब तक बिजली व्यवस्था दुरुस्त नहीं होगी और विभाग लिखित आश्वासन नहीं देगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
#electricity #makatpurchowk #roadjam #giridih #giridihnews