#चित्रकूट के भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य ने चित्रकूट समाचार की खबर का खंडन किया है । लेकिन उन्होंने ये नहीं बताया की पैनल वाले नाम भेजने के पहले जिला कोर कमेटी की बैठक हुई थी या नहीं ? सवाल ये भी उठता है कि उक्त पांच नामो के सामने आते ही इतना बवाल क्यों मच गया ? इतना क्या जरूरी हो गया कि भाजपा जिलाध्यक्ष को सोशल मीडिया में खबर का खंडन करना पड़ा ।
उक्त खबर के खंडन के बाद सोशल मीडिया में कई तरह की सियासी चर्चाओ का बाजार गर्म है । उक्त खबर के सामने आते ही सियासी गलियारों में इस बात को लेकर माहौल गर्म हो गया है कि भाजपा युवा मोर्चा चित्रकूट की टीम का अगला अध्यक्ष कौन बनेगा ?