पचवार में विराट कुश्ती दंगल का आयोजन, पहलवानों ने दिखाया दमखम
वाराणसी के सेवापुरी विकास खंड के पचवार बेसहूपुर गांव में गुरुवार को विराट कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। पिछले 80 वर्षों से चली आ रही इस पारंपरिक कुश्ती प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए पहलवानों ने अपने दांव-पेच और दमखम का शानदार प्रदर्शन किया। दंगल देखने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी रही और पूरे आयोजन स्थल पर उत्साह का माहौल बना रहा।
दंगल में महानाग, जगापट्टी, कुड़ी, ककरहिया और चिरईगांव सहित जौनपुर प्रयागराज के पहलवानों ने भी हिस्सा लिया। अखाड़े में पहलवानों के बीच जोरदार मुकाबले देखने को मिले। पहलवानों ने अपनी शारीरिक क्षमता, कुश्ती कौशल और पारंपरिक दांव-पेचों से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। मुकाबलों के दौरान दर्शक तालियां बजाकर पहलवानों का उत्साहवर्धन करते रहे।
इस पारंपरिक दंगल को देखने के लिए गांव के बुजुर्गों, युवाओं और बच्चों सहित बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। ग्रामीणों के अनुसार, यह आयोजन क्षेत्र की पुरानी परंपरा और ग्रामीण संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है। पिछले आठ दशकों से आयोजित हो रहा यह दंगल न केवल पहलवानों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करता है, बल्कि आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता को भी मजबूत करता है।
Rajatalab, Varanasi | Oct 23, 2026