
झालावाड़ पुलिस का बड़ा एक्शन: देह व्यापार में धकेली जा रही 6 नाबालिग बालिकाओं का रेस्क्यू, 5 गिरफ्तार 🚨
कुरीतियों और परंपराओं की आड़ में मासूमों के शोषण के काले कारोबार पर झालावाड़ पुलिस ने बड़ा प्रहार किया है! भवानीमंडी थाना क्षेत्र में डिकॉय ऑपरेशन और स्पाई कैमरों की मदद से पुलिस ने एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है।
🔹 6 नाबालिग बालिकाओं का रेस्क्यू: 100 से अधिक पुलिसकर्मियों की संयुक्त टीम ने डेरों पर दबिश देकर 13 से 17 वर्ष की 6 बालिकाओं को सुरक्षित बचाया।
🔹 शर्मनाक सच: गिरफ्तार आरोपियों में पीड़ित बालिकाओं की मां, परिजन और करीबी रिश्तेदार ही शामिल हैं जो इस कुचक्र में लिप्त थे।
🔹 चिकित्सीय खुलासा: मेडिकल जांच में 5 बालिकाओं के साथ बार-बार देह शोषण की पुष्टि हुई है। दो बालिकाएं गंभीर यौन संचारित रोग (STD) से पीड़ित पाई गईं, जिनका इलाज शुरू कर दिया गया है
🔹 फॉरेंसिक कार्रवाई: मौके से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गई है और FSL टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं।
🔹 5 मुख्य आरोपी गिरफ्तार: हीरा बाई, धापू बाई, रोडी बाई, छानमल और पप्पु को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से वे पुलिस रिमांड पर हैं।
बालिकाओं के सुरक्षित पुनर्वास, चिकित्सीय उपचार और मनोवैज्ञानिक परामर्श के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। पुलिस की यह कार्रवाई समाज के लिए एक कड़ा संदेश है कि मासूमों के शोषण को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 🛡️
#JaisalmerNewsToday
#JhalawarPolice #Bhawanimandi #ChildRescue #PoxoAct #JhalawarNews #RajasthanPolice #CrimeNews #StopChildExploitation #JusticeForMinors