Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews

#बालाघाट बैहर में उपयोगिता जल प्रबंधन परियोजना का भूमि पूजन, जनकल्याण शिविर में सुनी गईं आमजन की समस्याएं किसानों को अरहर एवं धान बीज का किया गया वितरण नगर परिषद बैहर में शनिवार को उपयोगिता जल प्रबंधन परियोजना के भूमि पूजन एवं जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बालाघाट-सिवनी लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती भारती पारधी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की उपस्थिति में परियोजना का भूमि पूजन संपन्न हुआ तथा आम नागरिकों की समस्याओं का निराकरण करने के लिए जनकल्याण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में सांसद श्रीमती भारती पारधी ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है तथा जनकल्याण शिविर इसी उद्देश्य की पूर्ति का प्रभावी माध्यम हैं। कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती यशवंती गुड्डा मरकाम, सांसद प्रतिनिधि बैहर श्री सुरेंद्र गुड्डा मरकाम, मध्यप्रदेश अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य श्री भगत नेताम, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री अर्पित गुप्ता, अनुविभागीय कृषि अधिकारी श्री एस.आर. धुर्वे, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी सुश्री अनुपमा मरावी, कृषि विस्तार अधिकारी श्रीमती कल्पना पंद्रे, सुश्री प्रज्ञा राठवे, श्रीमती आयुषी नंदा सहित कृषि, पशुपालन, उद्यानिकी एवं अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों के करकमलों से ग्राम पिपरिया एवं ग्राम गोवारी के किसानों को अरहर एवं धान के बीजों का वितरण भी किया गया। किसानों ने बीज वितरण एवं शासन की कृषि हितैषी योजनाओं के लिए जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र के विकास एवं जनकल्याण के लिए सभी विभागों के समन्वित प्रयासों पर बल देते हुए आमजन से शासन की योजनाओं का अधिकाधिक लाभ लेने का आग्रह किया। #cmmadhypradesh #JansamparkMP #mpurbandeptt

MORE NEWS

#बालाघाट
सांदीपनि विद्यालय वारासिवनी में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के साथ प्रवेश उत्सव का हुआ शुभारंभ

स्कूल शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार शासकीय सांदीपनि विद्यालय में प्रवेश उत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का शुभारंभ वृक्षारोपण कर किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बालाघाट-सिवनी संसदीय क्षेत्र की सांसद श्रीमती भारती पारधी के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।

संस्था प्राचार्य श्री हुमराज पटले ने बताया कि प्रदेश के सभी शासकीय विद्यालयों में 15 जून से 30 जून 2026 तक प्रवेश उत्सव मनाया जा रहा है। इसी क्रम में विद्यालय में नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत एवं विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में विधायक श्री विवेक (विक्की भैया) पटेल, पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री प्रदीप जायसवाल, एसडीएम श्री कार्तिकेय जायसवाल, समाजसेवी श्री शैलेन्द्र शेट्टी, प्राचार्य डॉ. युवराज राहंगडाले सहित बड़ी संख्या में पालक, शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। अतिथियों ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर स्वागत किया तथा उन्हें शासन की विभिन्न छात्रहितैषी योजनाओं की जानकारी दी।

इस अवसर पर विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें, यूनिफॉर्म एवं साइकिलों का वितरण किया गया। अतिथियों ने विद्यार्थियों के साथ मध्यान्ह भोजन किया तथा विद्यालय की रसायन, भौतिकी एवं जीव विज्ञान प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय एवं कक्षाओं का निरीक्षण किया। कार्यक्रम में कक्षा 10वीं एवं 12वीं के मेधावी विद्यार्थियों के साथ नासा टूर एवं विज्ञान मंथन-इसरो यात्रा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को प्रमाण-पत्र एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। संस्था प्रमुख एवं प्राचार्य श्री हुमराज पटले ने विद्यार्थियों को विद्यालय की परिकल्पना, विजन एवं मिशन से अवगत कराते हुए नियमित अध्ययन, अनुशासन तथा सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण के महत्व पर प्रकाश डाला।

अपने संबोधन में सांसद श्रीमती भारती पारधी ने महिला सशक्तिकरण पर बल देते हुए बालिकाओं को शिक्षा एवं कौशल विकास में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। विधायक श्री विवेक पटेल ने शिक्षा के महत्व को रेखांकित करते हुए अपने छात्र जीवन के अनुभव साझा किए। वहीं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री प्रदीप जायसवाल ने विद्यार्थियों को गुरुजनों के सम्मान, खेलकूद एवं सर्वांगीण विकास के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का संचालन पुस्तकालय शिक्षक श्री कमल टेम्भरे ने किया तथा आभार प्रदर्शन परीक्षा प्रभारी श्री लखन रिनायत ने किया। कार्यक्रम की सफलता में विद्यालय के समस्त शिक्षकों, कर्मचारियों, पालकों एवं विद्यार्थियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

#CMMadhyaPradesh  #JansamparkMP  #schooledump

#बालाघाट सांदीपनि विद्यालय वारासिवनी में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के साथ प्रवेश उत्सव का हुआ शुभारंभ स्कूल शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार शासकीय सांदीपनि विद्यालय में प्रवेश उत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का शुभारंभ वृक्षारोपण कर किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बालाघाट-सिवनी संसदीय क्षेत्र की सांसद श्रीमती भारती पारधी के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। संस्था प्राचार्य श्री हुमराज पटले ने बताया कि प्रदेश के सभी शासकीय विद्यालयों में 15 जून से 30 जून 2026 तक प्रवेश उत्सव मनाया जा रहा है। इसी क्रम में विद्यालय में नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत एवं विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक श्री विवेक (विक्की भैया) पटेल, पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री प्रदीप जायसवाल, एसडीएम श्री कार्तिकेय जायसवाल, समाजसेवी श्री शैलेन्द्र शेट्टी, प्राचार्य डॉ. युवराज राहंगडाले सहित बड़ी संख्या में पालक, शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। अतिथियों ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर स्वागत किया तथा उन्हें शासन की विभिन्न छात्रहितैषी योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें, यूनिफॉर्म एवं साइकिलों का वितरण किया गया। अतिथियों ने विद्यार्थियों के साथ मध्यान्ह भोजन किया तथा विद्यालय की रसायन, भौतिकी एवं जीव विज्ञान प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय एवं कक्षाओं का निरीक्षण किया। कार्यक्रम में कक्षा 10वीं एवं 12वीं के मेधावी विद्यार्थियों के साथ नासा टूर एवं विज्ञान मंथन-इसरो यात्रा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को प्रमाण-पत्र एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। संस्था प्रमुख एवं प्राचार्य श्री हुमराज पटले ने विद्यार्थियों को विद्यालय की परिकल्पना, विजन एवं मिशन से अवगत कराते हुए नियमित अध्ययन, अनुशासन तथा सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण के महत्व पर प्रकाश डाला। अपने संबोधन में सांसद श्रीमती भारती पारधी ने महिला सशक्तिकरण पर बल देते हुए बालिकाओं को शिक्षा एवं कौशल विकास में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। विधायक श्री विवेक पटेल ने शिक्षा के महत्व को रेखांकित करते हुए अपने छात्र जीवन के अनुभव साझा किए। वहीं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री प्रदीप जायसवाल ने विद्यार्थियों को गुरुजनों के सम्मान, खेलकूद एवं सर्वांगीण विकास के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन पुस्तकालय शिक्षक श्री कमल टेम्भरे ने किया तथा आभार प्रदर्शन परीक्षा प्रभारी श्री लखन रिनायत ने किया। कार्यक्रम की सफलता में विद्यालय के समस्त शिक्षकों, कर्मचारियों, पालकों एवं विद्यार्थियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #schooledump

Balaghat, Madhya Pradesh | Jun 23, 2026

#बालाघाट
सिरपुर में राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के तहत जागरूकता कार्यक्रम एवं किसानों का पंजीयन

किसानों को रसायनमुक्त एवं टिकाऊ कृषि पद्धतियों से जोड़ने के उद्देश्य से राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के अंतर्गत 23 जून 2026 को विकासखंड कटंगी की ग्राम पंचायत सिरपुर में जागरूकता कार्यक्रम एवं किसान पंजीयन अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में किसानों को प्राकृतिक खेती के महत्व, इसके लाभ तथा शासन द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान कृषि विभाग के अधिकारियों एवं मैदानी अमले ने किसानों को बताया कि प्राकृतिक खेती वर्तमान समय में कृषि लागत कम करने, मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने तथा पर्यावरण संरक्षण का प्रभावी माध्यम है। रासायनिक उर्वरकों एवं कीटनाशकों के बढ़ते उपयोग से भूमि की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है, जबकि प्राकृतिक खेती के माध्यम से स्थानीय संसाधनों का उपयोग कर कम लागत में बेहतर उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है।

जागरूकता कार्यक्रम में किसानों को जीवामृत, घनजीवामृत, बीजामृत, आच्छादन एवं वाफसा जैसी प्राकृतिक खेती की प्रमुख तकनीकों की जानकारी दी गई। साथ ही गो-आधारित कृषि, जैविक संसाधनों के उपयोग, संतुलित पोषण प्रबंधन तथा फसल विविधीकरण के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया।

कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों को बताया कि प्राकृतिक खेती अपनाने से खेती की लागत में कमी आती है, मिट्टी की जैविक सक्रियता बढ़ती है तथा उत्पादित कृषि उपज की गुणवत्ता में सुधार होता है। इसके अलावा प्राकृतिक खेती जल संरक्षण और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में किसानों का राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के अंतर्गत पंजीयन भी किया गया। पंजीकृत किसानों को विभाग द्वारा समय-समय पर तकनीकी मार्गदर्शन, प्रशिक्षण एवं आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे वे प्राकृतिक खेती को सफलतापूर्वक अपनाकर लाभ प्राप्त कर सकें।

कृषि विभाग ने किसानों से अपील की कि वे प्राकृतिक खेती को अपनाकर खेती को अधिक लाभकारी, टिकाऊ और पर्यावरण अनुकूल बनाएं। विभाग द्वारा जिले के विभिन्न ग्रामों में इसी प्रकार के जागरूकता एवं पंजीयन कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक किसान प्राकृतिक खेती की मुख्यधारा से जुड़ सकें।

#CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #minmpkrishi

#बालाघाट सिरपुर में राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के तहत जागरूकता कार्यक्रम एवं किसानों का पंजीयन किसानों को रसायनमुक्त एवं टिकाऊ कृषि पद्धतियों से जोड़ने के उद्देश्य से राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के अंतर्गत 23 जून 2026 को विकासखंड कटंगी की ग्राम पंचायत सिरपुर में जागरूकता कार्यक्रम एवं किसान पंजीयन अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में किसानों को प्राकृतिक खेती के महत्व, इसके लाभ तथा शासन द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान कृषि विभाग के अधिकारियों एवं मैदानी अमले ने किसानों को बताया कि प्राकृतिक खेती वर्तमान समय में कृषि लागत कम करने, मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने तथा पर्यावरण संरक्षण का प्रभावी माध्यम है। रासायनिक उर्वरकों एवं कीटनाशकों के बढ़ते उपयोग से भूमि की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है, जबकि प्राकृतिक खेती के माध्यम से स्थानीय संसाधनों का उपयोग कर कम लागत में बेहतर उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है। जागरूकता कार्यक्रम में किसानों को जीवामृत, घनजीवामृत, बीजामृत, आच्छादन एवं वाफसा जैसी प्राकृतिक खेती की प्रमुख तकनीकों की जानकारी दी गई। साथ ही गो-आधारित कृषि, जैविक संसाधनों के उपयोग, संतुलित पोषण प्रबंधन तथा फसल विविधीकरण के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों को बताया कि प्राकृतिक खेती अपनाने से खेती की लागत में कमी आती है, मिट्टी की जैविक सक्रियता बढ़ती है तथा उत्पादित कृषि उपज की गुणवत्ता में सुधार होता है। इसके अलावा प्राकृतिक खेती जल संरक्षण और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में किसानों का राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के अंतर्गत पंजीयन भी किया गया। पंजीकृत किसानों को विभाग द्वारा समय-समय पर तकनीकी मार्गदर्शन, प्रशिक्षण एवं आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे वे प्राकृतिक खेती को सफलतापूर्वक अपनाकर लाभ प्राप्त कर सकें। कृषि विभाग ने किसानों से अपील की कि वे प्राकृतिक खेती को अपनाकर खेती को अधिक लाभकारी, टिकाऊ और पर्यावरण अनुकूल बनाएं। विभाग द्वारा जिले के विभिन्न ग्रामों में इसी प्रकार के जागरूकता एवं पंजीयन कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक किसान प्राकृतिक खेती की मुख्यधारा से जुड़ सकें। #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #minmpkrishi

Balaghat, Madhya Pradesh | Jun 23, 2026

#बालाघाट बैहर में उपयोगिता जल प्रबंधन परियोजना का भूमि पूजन, जनकल्याण शिविर में सुनी गईं आमजन की समस्याएं किसानों को अरहर एवं धान बीज का किया गया वितरण नगर परिषद बैहर में शनिवार को उपयोगिता जल प्रबंधन परियोजना के भूमि पूजन एवं जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बालाघाट-सिवनी लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती भारती पारधी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की उपस्थिति में परियोजना का भूमि पूजन संपन्न हुआ तथा आम नागरिकों की समस्याओं का निराकरण करने के लिए जनकल्याण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में सांसद श्रीमती भारती पारधी ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है तथा जनकल्याण शिविर इसी उद्देश्य की पूर्ति का प्रभावी माध्यम हैं। कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती यशवंती गुड्डा मरकाम, सांसद प्रतिनिधि बैहर श्री सुरेंद्र गुड्डा मरकाम, मध्यप्रदेश अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य श्री भगत नेताम, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री अर्पित गुप्ता, अनुविभागीय कृषि अधिकारी श्री एस.आर. धुर्वे, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी सुश्री अनुपमा मरावी, कृषि विस्तार अधिकारी श्रीमती कल्पना पंद्रे, सुश्री प्रज्ञा राठवे, श्रीमती आयुषी नंदा सहित कृषि, पशुपालन, उद्यानिकी एवं अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों के करकमलों से ग्राम पिपरिया एवं ग्राम गोवारी के किसानों को अरहर एवं धान के बीजों का वितरण भी किया गया। किसानों ने बीज वितरण एवं शासन की कृषि हितैषी योजनाओं के लिए जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र के विकास एवं जनकल्याण के लिए सभी विभागों के समन्वित प्रयासों पर बल देते हुए आमजन से शासन की योजनाओं का अधिकाधिक लाभ लेने का आग्रह किया। #cmmadhypradesh #JansamparkMP #mpurbandeptt - Balaghat News